हाथ में मशाल, आंखों में जुनून... राम चरण की 'द इंडिया हाउस' से सई मांजरेकर का धांसू फर्स्ट लुक आउट!

हाथ में मशाल, आंखों में जुनून... राम चरण की 'द इंडिया हाउस' से सई मांजरेकर का धांसू फर्स्ट लुक आउट!

साउथ के ग्लोबल स्टार राम चरण के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'द इंडिया हाउस' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और अब इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने टैलेंटेड एक्ट्रेस सई एम. मांजरेकर का बेहद प्रभावशाली फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। आजादी से पहले के ऐतिहासिक और उथल-पुथल भरे दौर पर आधारित इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग इन दिनों एस्टोनिया की शानदार लोकेशंस पर पूरे जोरों-शोरों से चल रही है। 

सामने आई इस ताजा तस्वीर में सई मांजरेकर एक बिल्कुल अलग, निडर और विद्रोही अवतार में नजर आ रही हैं जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। लुक की बात करें तो तस्वीर में सई ने सफेद रंग का फुल-स्लीव विंटेज ब्लाउज और मैरून रंग की लंबी स्कर्ट पहनी हुई है जिसके साथ डार्क स्टॉकिंग्स और सफेद जूते उस दौर के फैशन को परफेक्शन के साथ दर्शा रहे हैं। 

हालांकि जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है वह है उनके खुले बाल और हाथ में मजबूती से थामी गई जलती हुई मशाल, जो उनके किरदार के दृढ़ संकल्प और किसी बड़े मकसद के लिए लड़ने के जुनून को बयां करती है। उनके ठीक पीछे बैकग्राउंड में दिख रहा विरोध प्रदर्शन का बैनर इस बात का पक्का हिंट दे रहा है कि फिल्म में उनका किरदार अपने विचारों और देश की आजादी के लिए सिस्टम से सीधी टक्कर लेने वाला है।

'द इंडिया हाउस' में सई मांजरेकर का यह अवतार उनके अब तक के करियर के सभी चुलबुले और सॉफ्ट किरदारों से बिल्कुल जुदा है जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो कहानी में सई का रोल बेहद अहम और एक तरह से गेम-चेंजर साबित होगा जिसे उस दौर के राजनीतिक और सामाजिक हालातों को बारीकी से ध्यान में रखकर गढ़ा गया है। राम चरण की भव्य प्रस्तुति वाली इस ऐतिहासिक फिल्म में दर्शकों को सिर्फ एक दमदार कहानी ही नहीं मिलेगी बल्कि सई की बेहतरीन एक्टिंग का एक ऐसा अनदेखा रूप देखने को मिलेगा जो लंबे समय तक पर्दे पर अपनी छाप छोड़ेगा, जिसके बाद अब हर किसी को इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट के टीजर और अन्य किरदारों की झलक का बेसब्री से इंतजार है।