img

Up kiran,Digital Desk : निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। राजामौली ने हाल ही में बताया कि फिल्म के एक 25 मिनट लंबे सीन को शूट करने में उन्हें पूरे 60 दिन लगे। यह सीन महाकाव्य रामायण पर आधारित है और इसमें कई एपिसोड्स को मिलाकर एक संपूर्ण कहानी बनाई गई। उन्होंने कहा कि हर एपिसोड अपने आप में एक नई फिल्म की तरह था और इसे शूट करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

महेश बाबू के राम के अवतार ने छोड़ा हैरान
राजामौली ने बताया कि इस सीन में महेश बाबू भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। निर्देशक ने साझा किया कि पहले दिन जब उन्होंने महेश बाबू को राम के वेश में देखा, तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। राजामौली ने इसे अपनी फिल्मों के सबसे यादगार सीक्वेंस में से एक बताया और कहा कि यह अनुभव उनके लिए हवा में उड़ने जैसा था।

फिल्म में अन्य प्रमुख कलाकार
‘वाराणसी’ में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग, महाकाव्य आधारित थीम और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन के कारण फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साह और चर्चा है।