img

अंबिकापुर शहर के सैकड़ों बीजेपी महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सिर पर घड़ा रखकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। अमृत मिशन योजना के तहत 106 करोड़ से अधिक की लागत से 24 घंटे पेयजल सप्लाई की उम्मीद नगर निगम की कांग्रेस सरकार ने जनता को दिलाई थी। बावजूद इसके आज तक सभी वार्डों में अब तक शुद्ध पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी दफ्तर में मौजूद नहीं थे। पिछले आठ सालों से नगर निगम में कांग्रेस की सरकार है, लेकिन पेयजल की समस्या अब तक दूर नहीं हो पाई है। घड़ा फोड़ कर नगर निगम कार्यालय पर बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से विरोध जाहिर किया गया। पुलिस की भी यहां पर मौजूद थी।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि शहर का हाल बेहाल है। सब जनता परेशान है। महिलाएं परेशान हैं। इसलिए हम लोग खाली घड़े लेकर यहां पर विरोध प्रदर्शन करने आए हैं। ताकि सोई हुआ सरकार होश में आ जाए।

--Advertisement--