img

राजस्थान 2023 इलेक्शन को लेकर कांग्रेस ने बीती शाम को चौथी लिस्ट जारी कर दी। सूची में कई बड़े नाम थे, पर एक नाम को देखकर सियासी जानकार भी हैरान थे। हिंडौन विधानसभा से पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक भरोसीलाल जाटव का टिकट काटकर नए चेहरे अनीता जाटव को उम्मीदवार बनाया गया।

कांग्रेस ने हिंडौन से कई सालों के बाद महिला को टिकट दिया है। ये पहला अवसर है जब हिंडौन में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों से महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। अब इस सीट पर तीन महिलाएं, प्रत्याशी हैं। कांग्रेस की पूर्व में जारी हुई तीन सूचियों में हिंडौन का नाम नहीं था और इसके बाद से ही इस सीट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं परवान पर थी।

संकटकाल में राज्य सरकार बचाने में साथ रहे विधायकों को टिकट में तरजीह मिलने से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर पूर्व मंत्री और पांच मर्तबा विधायक चुने गए भरोसीलाल जाटव पर पार्टी एक बार फिर भरोसा जताएगी। ऐसी चर्चा थी, किंतु कांग्रेस ने अनीता जाटव पर भरोसा जताया है।

अनीता जाटव पर कांग्रेस ने क्यों जताया भरोसा?

अनीता जाटव कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय थी। फिलहाल महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव भी हैं। अनीता बीते 2 विधानसभा से टिकट मांग रही थी। तरजीह न मिलने के बाद भी उन्होंने बगावत नहीं की। राहुल गांधी की भारत यात्रा में भी अनीता न सिर्फ शामिल हुई थी बल्कि उनके साथ भी चली थी। 

--Advertisement--