यहां 10 साल से बाप कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, मां ने भी बदनामी के डर से॰॰॰

img

कोटा॥ भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने शनिवार को पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है।

rape and beaten

भीमगंज मंडी थानाधिकारी हर्षराज सिंह खरेडा ने बताया कि रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत कर्मचारी की बेटी ने उसके पिता पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि की पिछले 10 साल से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था।

जब वह कक्षा 7वीं में पढ़ती थी तो उसके पिता उसके पास सो जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर खर्चा पानी बन्द कर देता था। जब उसकी छोटी बहन को घटना की जानकारी लगी तो उसने उसके मामा को पूरी दास्तान बताई। मामा ने इस मामले में जानकारी ली तो उसकी मां ने बदनामी के डर से समझाइश कर मामला शांत कर दिया।

जिसके बाद भी भी कलयुगी पिता की हवस पूरी नहीं हुई और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने पर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पीड़ित बालिका का मेडिकल जांच करवाई जिसमे दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।

 

Related News