कांग्रेस को करारा झटका; अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, जानें वजह

img

लोकसभा इलेक्शन 2024 से पहले कांग्रेस को 440 वोल्ट का झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया से मतभेद के चलते अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दिया है।

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसमें उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ है। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में 'आप' के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।

इस बीच, अरविंदर सिंह लवली ने खुद को दिल्ली पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करने में असमर्थ बताया। साथ ही अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्हें दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसके लिए उन्होंने पिछले 7-8 महीनों में दिल्ली में पार्टी को फिर से खड़ा करने की पूरा प्रयास किया है, ताकि पार्टी अपनी पहले की स्थिति में लौट सके।

Related News