img

नई दिल्ली 12 September, यूपी किरण। हरड़ के औषधीय गुणों के कारण इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है। हरड़ त्रिफला के तीन फलों में से एक है। तो चलिए जानते हैं हरड़ सेवन के फायदे के बारे में…

1- हरड़ एलर्जी में बेहद प्रभावी रूप से काम करती है। आप चाहें तो पानी में उबालकर इसका काढ़ा बनाकर पीएं या फिर प्रभावित स्थान पर इस पानी का इस्तेमाल करें।

2- मुंह में छाले होने पर छोटी हरड़ को पानी में घिसकर छालों पर लगाना चाहिए। इससे आपको काफी आराम मिलता है।

3- हरड़ पाचन तंत्र के लिए भी रामबाण की तरह काम करता है। आप हरड़ को गर्म पानी में मिलाकर सेवन करके अपच से राहत मिलता है। वहीं हरड़ का चूर्ण रात के खाने के बाद व सोने से पहले लेने से कब्ज से छुटकारा मिलता है।

4- हरड़ आंखों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। हरड़ को पीसकर आंखों के आसपास लगाने से आंखों के रोगों से छुटकारा मिलता है।

5- भोजन के बाद अगर पेट में भारीपन महसूस हो तो हरड़ का सेवन करने से राहत मिलती है।

6- हरड़ का सेवन लगातार करने से शरीर में थकावट महसूस नहीं होती और स्फूर्ति बनी रहती है।