 
                                                
                                                बॉलीवुड में एक ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने काफी संघर्ष और चुनौतियों के बाद कामयाबी हासिल की। उनकी शादी कम उम्र में ही हो गई थी मगर यह ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में साइड रोल किये। सलमान खान के साथ एक्ट्रेस की सिर्फ एक फिल्म सुपरहिट हुई, बाकी हिट नहीं हो पाई।
ये दास्तां है अदाकारा माही गिल की। उनका असली नाम रिंपी कौर है। उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। उनका जन्म 1975 में चंडीगढ़ में हुआ था। 90 के दशक में उनकी शादी विक्रमजीत सिंह से हुई।
जब उसकी शादी हुई तो वो नाबालिग थी। उसकी उम्र 17 साल थी। कई सालों के बाद उनका तलाक हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी और उनका तलाक हो गया क्योंकि वह उतनी परिपक्व नहीं थीं।
गिल को पहला ब्रेक साल 2003 में फिल्म 'हवाएं' से मिला। उनके करियर के शुरुआती दिन संघर्षपूर्ण थे। उन्होंने कई साइड किरदार निभाए। उन्हें 2009 में फिल्म 'देव डी' से प्रसिद्धि मिली। मगर उन्हें उतनी लोकप्रियता नहीं मिल पाई जितनी आजकल एक न्यूकमर मशहूर हो जाती है।
माही को अगली बार अनुराग कश्यप की 'देवदास' में पारो के किरदार में देखा गया था। मगर इसके चलते उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस का टैग मिल गया। 2010 में उन्हें सलमान खान की 'दबंग' में रोल मिला। इसमें उन्होंने सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी।
दबंग के हिट होने के बाद उन्होंने 'पान सिंह तोमर' में इरफान खान के साथ स्क्रीन शेयर की। 'साहब बीवी और गैंगस्टर' में भी काम किया। मगर यह बहुत अच्छा काम नहीं कर सकी।
माही ने रवि केसर से गोवा में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। बीते वर्ष उन्होंने शादी की खबर अनाउंस की थी। वह पहली बार रवि को सबके सामने लेकर आईं। वह कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करतीं।
आपको बता दें कि माही ने इतने सालों में कुल 35 फिल्मों में काम किया है। मगर उनमें से केवल 2 ही हिट हुईं। बाकी सभी फिल्में फ्लॉप हो गई हैं। माही गिल अभी भी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं।
 
                    
 (1)_1078236602_100x75.jpg)

 (1)_1926346479_100x75.jpg)
