img

विदेशी धरती से भारत में आतंकवाद फैलाने वाले खालिस्तानी आतंकियों का एक एक करके खात्मा हो रहा। पहले भारतीय दूतावास पर तिरंगे को उतारने का दुस्साहस करने वाला अवतार सिंह खांडा मारा गया। फिर खबर मिली कि भारत के खिलाफ ऑपरेशन चलाने वाले हरदीप सिंह निज्जर का खेल खत्म हुआ और खालिस्तान कमांडो फोर्स का प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार का भी काम तमाम हो गया। ये वो नाम है जिन्हें खौफ बनाने का शौक था और इनकी मौत भी खौफनाक तरीके से हुई।

इस खबर के बाद खालिस्तान का सपना देखने वालों की आंख खुल गई होगी। यही वजह है कि मास्टर माइंड खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू किसी बिल में जाकर छुप गया है। यह खौफ है जो खालिस्तानी आतंकवादियों के लिए अच्छा है। एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों के लिए बेहद बुरी खबर है और भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। हां, खालिस्तानी नारे लगाने वाले उग्रवादी अब जेल की रोटी खाने वाले हैं और जबरदस्त बात यह है कि ये लोग बिल में छुपे पन्नों के इशारे पर काम कर रहे थे, जिसे पंजाब पुलिस ने धर दबोचा।

बता दें, पंजाब के मोगा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले असमाजिक तत्वों को एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मास्टर माइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू की अगुवाई में शहर के पब्लिक प्लेस में खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिख लोगों को भड़काने का प्रयास करता था।

पन्नू प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा हुआ है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस पर ट्वीट करते हुए बताया, इस गिरोह का मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू है। यह गिरोह शहर के पब्लिक स्थानों में खालिस्तानी नारे लिखता था। पंजाब पुलिस सीएम भगवत मान के निर्देश अनुसार राज्य में शांति और सद्भाव बनाये रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

--Advertisement--