img

गर्मी से गरियाबंद में लोगों को राहत मिली है। जिले में सुबह से ही बारिश हो रही है। तेज तूफान से कई जगह रास्तों में जो पेड़ है वो गिरे हैं। फिंगेश्वर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुबह के वक्त बारिश हुई। मौसम का मिजाज अचानक से बदला। राज्य में जून का महीना लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया है। आसमान से आग बरस रही है और लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। मगर गरियाबंद आज लोगों को इससे राहत जरूर मिली है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी गर्मी का कहर जारी है। मध्य प्रदेश में सूरज सितम ढाने लगा है। स्थिति ये है कि कई जिलों का तापमान पैंतालीस डिग्री के पार हो गया तो वही छब्बीस जिलों में तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुँच गया है।

बुंदेलखंड में तो सूरज आग बरसा रहा है जबकि छतरपुर जिले के खजुराहो में अधिकतम तापमान चौवालीस दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यानी आने वाले दिनों में भी प्रदेशवासियों को ऐसे ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

 

--Advertisement--