25, 26 और 27 फरवरी को पंजाब समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश

img

नॉर्थ इंडिया के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर और पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों में दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। जहां एक हफ्ते पहले लोग धूप में बैठना पसंद करते थे, वहीं अब लोग ऐसा करने से कतराते हैं। गर्मी तेजी से फैलती नजर आ रही है। ऐसे में ये सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या नॉर्थ इंडिया में गर्मी आ गई है और सर्दी की विदाई हो गई है। इस संबंध में मौसम विभाग की तरफ से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

बीते कल को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री कम है। बताया गया कि दिल्ली में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है और न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: आठ और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि अधिकतम पारा 25 डिग्री तक चला गया है, मगर यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि न्यूनतम तापमान अभी भी आठ डिग्री के करीब है। ऐसे में नॉर्थ इंडिया में इस वक्त गुलाबी ठंड जैसी स्थिति है। सवेरे, शाम और रात में पाला ज्यादा पड़ रहा है।

दिन में सूरज की निरंतर बढ़ती गर्मी के कारण अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी दस्तक देने वाली है, तो जान लें कि गर्मी आने में समय लगेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर निरंतर बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ना तय है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 और 26 फरवरी को राजधानी में भारी बारिश हो सकती है। 27 फरवरी को भी हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक बारिश की संभावना है।

Related News