खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर, इस भारतीय अंपायर की हुई मौत

img

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को 47 वर्षीय राष्ट्रीय हॉकी अंपायर वीरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मेरठ के सिटी स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट परीक्षक और हॉकी अंपायर वीरेंद्र सिंह ने 13 अप्रैल को ही पत्नी संग कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ने लगी और देर रात उनका निधन हो गया।

umpair backside

हॉकी इंडिया के साथ सक्रिय रूप से, वीरेंद्र ने कई अखिल भारतीय टूर्नामेंट और हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था। वीरेंद्र ने हाल ही में संपन्न 56 वें अखिल भारतीय वीर सिंह जूदेव मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट और पांचवें अखिल भारतीय राजमाता विजय राजे सिंधिया महिला हॉकी टूर्नामेंट में अंपायर प्रबंधक के रूप में कार्य किया था।

उन्होंने बेंगलुरू कप आमंत्रण अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट 2019 (पुरुष), अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट 2019 हरिद्वार, उत्तराखंड के चौथे संस्करण में भी भाग लिया था।

वीरेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा, “वीरेंद्र सिंह के असामयिक निधन पर हॉकी इंडिया गहरा दुख व्यक्त करता है। उनके निधन से हॉकी समुदाय को गहरा झटका लगा है। हम शोक के इस समय में उनके दोस्तों और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

 

Related News