राशिफल 16 अक्टूबर : धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार के योग, जानें आज का राशिफल

img

नई दिल्ली 16 अक्टूबर यूपी किरण। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास की कृृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि व दिन शुक्रवार है। आज से अधिक मास समाप्त हो रहा है। चंद्रमा और सूर्य आज कन्या राशि में रहेंगे। आइये जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि – कार्य के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा और काम में नया पन महसूस करेंगे। आज के दिन आप में से कई लोगों की पदोन्नति के योग हैं।

 वृष राशि- आज ग्रहों की स्थिति जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ाने वाली होगी। दूसरों के विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. ऐसा नहीं करने पर नुकसान होगा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए नए समझौतों के साथ फायदे का दिन है. निवेश बढ़ाकर कारोबार विस्तार करने में फायदा होगा।

मिथुन राशि- धन से जुड़ा लाभ लाभ मिलेगा और आपकी वाणी में मिठास रहेगी। यद्यपि आज आपको अपने खर्चों को सीमित रखना जरूरी है।

कर्क राशि- आज के दिन कामकाज में बड़बोलापन और अति आत्मविश्वास नुकसानदेह हो सकता है। कारोबारियों के लिए दिन शुभ है।यात्राओं में धन और समय खराब होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अभी थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।

सिंह राशि- आज के दिन आपकी अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ेगी। वहीं, कई नई चीज़ों को लेकर आपके मन में उत्सुकता रहेगी। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

कन्या राशि- समाज-परिवार में आपकी प्रतिष्ठा और स्वीकार्यता बढ़ेगी। अपने क्षेत्र के विद्वान और ऊंची हस्तियों से मिलने का मौका मिल सकता है।सभी से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- इस समय आपका कुछ नया सीखने का मन करेगा। साथ ही विद्या के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन से जुड़ी आपकी समस्याएं दूर होंगी।

वृश्चिक राशि- आज शब्द और विचार दोनों पर नियंत्रण रखें। क्योंकि ऐसा न करने से दोस्त और सगे संबंधी नाराज होकर संवाद हीनता की स्थिति पैदा कर सकते हैं। आज किसी भी तरह के नोकझोंक से बचें। विवाद की स्थिति में आपको ही नुकसान होगा।

धनु राशि- आर्थिक लाभ की स्थिति आपकी पहले से बेहतर होगी। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपको मित्र द्वारा सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि- आज के दिन खुद को आध्यात्मिक और बौद्धिक कामों से जोड़ें। मीडिया से जुड़े लोगों को काम के बेहतर मौके बनेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी।

कुम्भ राशि- आज के दिन मन में हल्कापन महसूस करेंगे। कई चीज़ों को लेकर आप अपने आपको सहज रूप में समझ पाएंगे। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

मीन राशि- आज दिनचर्या बिल्कुल व्यवस्थित रखे।. सभी काम समय पर पूरा कर लें। भोजन-नींद आदि भी अनियमित न होने दें। तनाव और भागदौड़ की जिंदगी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

Related News