20 मई 2022 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

img

मेष (Aries) : आज नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार को लेकर तनाव रहेगा। अपने विचार व्यक्त करने में संकोच न करें। अपने आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह आपकी समस्या को और अधिक जटिल बना देगा।

वृष (Taurus) : आज का दिन नौकरी के लिए थोड़े संघर्ष का है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपसी विश्वास की मदद से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। पैसा आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन की ओर अग्रसर होंगे।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन नौकरी परिवर्तन से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है। आप नए व्यवसाय की ओर बढ़ सकते हैं। सुखद यात्रा के योग हैं।

कर्क : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन प्राप्त होगा। गर्भवती माताओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। धन कमाने के नए अवसर लाभ दिलाएंगे। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। रिश्तों में विवाद होने की संभावना है।

सिंह (Leo): व्यापार में नए अनुबंध से लाभ होगा। आज आपका उदार रवैया लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जाएंगे। किसी भी बिजनेस प्लान को आज टालना ठीक नहीं है।

कन्या (Virgo) : नौकरी में नए काम शुरू होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही जो छात्र दूसरे शहर में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल है। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।

तुला (Libra) : नौकरी को लेकर कुछ तनाव की संभावना है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संतुलित आहार लें। आज आप आसानी से पैसा जमा कर सकते हैं। लोगों को दिया गया पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। आज मेष और मिथुन राशि वालों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आईटी और बैंकिंग जॉब के लिए आज का दिन सफलता का दिन है। कोई जरूरी काम जल्द ही पूरा करने का प्रयास करेंगे। उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। कर्क और मकर राशि के मित्र आज आपके लिए मददगार हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius) : नौकरी और व्यापार को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। आज का हर काम आप मजबूत मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी। नए अनुबंध के साथ व्यापार में प्रगति के संकेत हैं।

मकर : सेहत को लेकर सावधान रहें। आप मानसिक रूप से स्थिर महसूस नहीं करेंगे इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप कैसे व्यवहार करते हैं और दूसरों के सामने बोलते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हो रही है। व्यापार में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुंभ (Aquarius) : नौकरी में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है। मकर और कुंभ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

मीन (Pisces) : व्यापार में उन्नति होगी। धन आगमन की निशानी है। आज आपस में लोगों की वजह से ख़र्चे बढ़ेंगे। महिला से मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण रहेगा। सेहत को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

Related News