8 मई 2022 का राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज का दिन

img

मेष (Aries) : आज नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी को लेकर तनाव रहेगा। मित्रों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। आज आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों को आसानी से समझ जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में विवाद होने की संभावना है। सुखद यात्रा के योग हैं।

वृष (Taurus) : आज का दिन नौकरी में थोड़े संघर्ष का है। पैसा आ सकता है। भाग्य के सहयोग से आपको किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। बैंकिंग और आईटी नौकरियों में पदोन्नति की ओर अग्रसर होंगे। कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन यात्रा से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। जीवनसाथी के सुझाव से आपको धन कमाने का कोई नया जरिया मिलेगा। आपके वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। बच्चे आपके दिन को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आप नए व्यवसाय की ओर बढ़ सकते हैं।

कर्क : धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन प्राप्त होगा। आप बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपका करियर एक नए तरीके से उभरेगा। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करें। ज्यादा खाने पर नियंत्रण रखें।

सिंह (Leo): व्यापार में नए अनुबंध से लाभ होगा। ऑफिस के काम में आपको पूरी सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। छात्र आगे की पढ़ाई के लिए किसी भी कॉलेज में फॉर्म भर सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्लान को आज टालना ठीक नहीं है।

कन्या (Virgo) : शिक्षा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आप किसी से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताना आपके रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में दिन ठीक रहेगा। तुला और मेष राशि के मित्रों से आपको लाभ हो सकता है। धन में वृद्धि होगी।

तुला (Libra) : नौकरी को लेकर प्रमोशन संभव है। मेष और कर्क राशि के मित्रों का आज आपको सहयोग मिलेगा। आप किसी नए व्यवसाय की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी से भी सलाह लेंगे। आज आप समाज के लिए कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिससे आपकी प्रसिद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता का दिन है। आपका खजाना भरा रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। भाई-बहन भी हर काम में आपका साथ देंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। सिंह और धनु राशि के मित्र आज आपके लिए मददगार हैं।

धनु (Sagittarius) : आज आपको व्यापार को लेकर सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आपको ऑफिस में देर से रुकना होगा। आज आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं और धन लाभ रुका हुआ है।

मकर : राजनीति में तरक्की है, कोई बड़ी सफलता मिलेगी. शाम को आप किसी काम से बाजार जा सकते हैं। आज किसी करीबी से फोन पर लंबी बात होगी। आपको उनसे बात करने में मज़ा आएगा। परिवार संबंधित निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुंभ : व्यापार को लेकर तनाव रहेगा। बच्चों के मन में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर किसी मित्र से सलाह लेंगे। नौकरी के मामले में सब कुछ अच्छा रहेगा। साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में नए काम शुरू होंगे।

मीन (Pisces) : धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में सबके साथ आपके बेहतर संबंध रहेंगे। करियर में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी। कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है। परिवार में कुछ तनाव की संभावना है। गृहकार्य में व्यस्त रहेंगे।

Related News