22 मई 2022 का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन

img

मेष (Aries) : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। नौकरी में प्रदर्शन सुखद रहेगा। राजनेताओं को लाभ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा विवाद हो सकता है।

वृष (Taurus) : आज धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ देगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन व्यापार से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। फिजूलखर्ची के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। तीसरे के कारण प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है।

कर्क: आज का दिन व्यापार में थोड़े संघर्ष का है। छात्र अपने करियर को लेकर असमंजस में रहेंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। लवमेट के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह: आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी. आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी और के काम में दखल देने से बचें। परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। प्यार के रिश्ते में नया मोड़ आ सकता है।

कन्या (Virgo) : शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति से सुख मिलेगा। बैंकिंग जॉब में आपको सफलता मिल सकती है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में तरक्की की उम्मीद है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपके शत्रु भी आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं।

तुला (Libra) : जाम्ब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आज आपके जीवन साथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपको राजनीति में नए पद से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें। वाहन खरीदने के संकेत हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है।

धनु (Sagittarius) : कारोबार में किसी बदलाव को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। लव लाइफ को लेकर युवा खुश रहेंगे। आज की गई योजना सफल होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी में उन्नति के योग हैं।

मकर (Capricorn) : पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। कोई भी बड़ा धार्मिक अनुष्ठान घर पर ही किया जा सकता है। काम में रुकावटें परेशानी का कारण बन सकती हैं। किसी भी काम में निवेश करने से पहले उसके बारे में रिसर्च कर लें।

कुंभ : आज आप नौकरी से जुड़ा कोई फैसला लेने में देरी कर सकते हैं. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। व्यापार में वांछित लाभ होगा।

मीन (Pisces) : राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले घर के लोगों से सलाह जरूर लें। लोहा-इस्पात के व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।

Related News