Horoscope : Wednesday 23 November 2022 Ka Rashifal, बुधवार का दिन कैसा बीतेगा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

img

युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944
सूर्योदय 06.29, सूर्यास्त 05.23, ऋतु – शीत

Horoscope : Wednesday 23 November 2022 Ka Rashifal, अगहन कृष्ण पक्ष अमावस्या, बुधवार, 23 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

Mesh Rashi Wednesday 23 November 2022

Mesh Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal, आज के दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर-सट्टे से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में भागीदारी कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

Vrishabha Rashi Wednesday 23 November 2022

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi Wednesday 23 November 2022, Taurus Horoscope 23 November 2022
Vrishabha Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal, आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता भी रहेगी। आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभालना पड़ेगा।

Mithun Rashi Wednesday 23 November 2022

मिथुन राशि – Mithun Rashi Wednesday 23 November 2022, Gemini Horoscope 23 November 2022
Mithun Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal, कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्रवास हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

Kark Rashi Wednesday 23 November 2022

कर्क राशि – Kark Rashi Wednesday 23 November 2022, Cancer Horoscope 23 November 2022
Kark Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal, आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दुविधायुक्त मन:स्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश व्यवहार आपको लाभदायक साबित होंगे।

Singh Rashi Wednesday 23November 2022

सिंह राशि – Singh Rashi Wednesday 23 November 2022, Leo Horoscope 23 November 2022
Singh Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal,   आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ईश्वर के नाम स्मरण से दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

Kanya Rashi Wednesday 23 November 2022

कन्या राशि – Kanya Rashi Wednesday 23 November 2022, Virgo Horoscope 23 November 2022
Kanya Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal,  आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

Tula Rashi Wednesday 23 November 2022

तुला राशि – Tula Rashi Wednesday 23 November 2022, Libra Horoscope 23 November 2022
Tula Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal,  आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी या व्यवसाय अनुकूल परिस्थितियां रहेगी और आय में वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ हो सकता है। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना हो सकता है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

Vrishchik Rashi Monday 21 November 2022

वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi Wednesday 23 November 2022, Scorpio Horoscope 23 November 2022
Vrishchik Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal,  आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा।

Dhanu Rashi Wednesday 23 November 2022

धनु राशि – Dhanu Rashi Wednesday 23 November 2022, Sagittarius Horoscope 23 November 2022
Dhanu Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal,  व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

Makar Rashi Wednesday 23 November 2022

मकर राशि – Makar Rashi Wednesday 23 November 2022, Capricorn Horoscope 23 November 2022
Makar Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal,  आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। बीमार मरीज को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।

Kumbh Rashi Wednesday 23 November 2022

कुंभ राशि – Kumbh Rashi Wednesday 23 November 2022, Aquarius Horoscope 23 November 2022
Kumbh Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal,  आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।

Meen Rashi Wednesday 23 November 2022

मीन राशि – Meen Rashi Wednesday 23 November 2022, Pisces Horoscope 23 November 2022
Meen Rashi 23 November Ka 2022 Rashifal, आज का दिन मिला-जुला रहेगा। उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा

Horoscope : Tuesday 22 November 2022 Aaj Ka Rashifal, इस मंगलवार को किस राशि पर होगी हनुमान जी की कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

UP Information Department advertisement scam : सूचना महकमे के घपले-घोटालों का जिन्न बोतल से बाहर, डायरेक्टर नहीं दे रहे हजरतगंज पुलिस के सवालों का जवाब

Corrupt ADIO Rahul Singh Bhati के दबाव में DM बागपत, मुख्यमंत्री के आदेश पर साधी चुप्पी

Corruption game in UP cooperative : फर्जी डिग्री धारी सुभाष चन्द्र पांडेय का सच उजागर पर क्यों रूक रही कार्रवाई?

Natwarlal Ias Officer मणि प्रसाद मिश्रा ने सचिव बनने के लिये जन्मतिथि में की हेरा-फेरी!

30 साल से एक ही जिले में तैनात इस लेखाकार के पास है करोड़ों की अवैध संपत्ति, लग चुके हैं गबन तक के आरोप

Greater Noida Authority: फर्जी आदेश पर नौकरी पाने वाले भ्रष्ट ऑफिसर मयंक श्रीवास्तव को CEO ग्रेटर नोएडा ने क्यों दिया इंडस्ट्री का प्रभार, पढ़िए खबर 

अजब UP गजब UPSIDC: एक साथ दो-दो डिग्री कोर्स करने वालों और प्लाटों के फर्जी आवंटन करने वालों को मिलता है अवार्ड!

Related News