पिंपल से पाना है निजात तो अपनाएं ये आसान तरीका

img

अजब-गजब॥ जब भी मुंह (फेस) पर कोई पिंपल (फुंसी) आता है, सबसे पहले उसे छुआ जाता है। उसके बाद उसे फोड़ा भी जाता है। ऐसा करने से केवल पिंपल की परेशानी बढ़ती है। पिम्पल फोड़ने से फेस पर दाग अलग अवश्य पड़ जाते है। फेस पर पिंपल (फुंसी) को फोड़ने पर इन्फेक्शन होने की परेशानी बढ़ जाती है।

pimple

पिंपल (फुंसी) फोड़ने से स्किन के आसपास के टिश्यू में चला जाता है, इससे आसपास की जगह पर रोगाणु फैल जाते है। पिंपल (फुंसी) फोड़ने से चेहरे पर गहरा जख्म तक हो जाता है। जख्म आगे जाकर दाग का रूप ले लेता है। लाल रंग के दाग मेकअप से भी नहीं छुपते। एक पिंपल (फुंसी) फोड़ने पर दूसरा पिंपल (फुंसी) जल्दी हो जाता है।

जब भी पिंपल (फुंसी) हो तो इससे छुटकारा पाने के लिए चंदन और हल्दी पाउडर का पेस्ट दूध के साथ मिला कर लगाए। पानी के साथ घिसा हुआ जायफल का पेस्ट पिंपल (फुंसी) के इलाज में मददगार होते है। एलोवेरा के जूस को भी सीधे त्वचा पर लगा कर पिंपल (फुंसी) से निजात पाया जा सकता है।

Related News