img

छत्तीसगढ़ में एक जून से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेश रायगढ़ पहुँचेंगे और यहां छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

आपको बता दे कि कंबोडिया और इंडोनेशिया के कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कला संस्कृति और परंपरा का संगम दिखेगा। लोगों के लिए महोत्सव में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के रामलीला मैदान में एक से तीन जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में भूपेश बघेल एक जून को रायगढ़ पहुँचे जहाँ पर वो पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इसके अलावा रायगढ़ में तीन सौ चौवन करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर संस्कृति विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। आयोजन में कंबोडिया और इंडोनेशिया समेत करीब बारह राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ सहित असम, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिशा उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की मानव मंडलियां शामिल होंगी।
 

--Advertisement--