पत्नी की इन हरकतों से तंग आ गया था पति, निजात पाने के लिए चाकू से गोद डाला शरीर

img

नई दिल्ली॥ पश्चिमी जिले के हरि नगर क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की, किंतु वक्त रहते उसे तुरंत ही नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

murder

जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि पत्नी के सवाल करने की वजह से उसका पति तंग आ गया था। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की जांच भी कर रही है।

बहुत बुरी तरह से पत्नी को मारा

जांच अफसरों के मुताबिक मृतक महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। वहीं आरोपित पति का नाम हरीश है। पति पत्नी तिहाड़ गांव में रहते हैं। पति के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित हरीश ने चाकू से जगह जगह इस कदर गोदा कि महिला की आंतें भी बाहर निकल आईं।

इस संबंध में आरोपित के भाई विजय कुमार ने हरि नगर पुलिस थाने को सूचित किया था कि हरीश ने उसे सुबह फोन किया था और बताया था कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है। विजय ने पुलिस को यह भी बताया कि हरीश ने तिहाड़ गांव में खुद को उसी घर में बंद कर लिया था। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने मुख्य दरवाजा बंद पाया और उसे तोड़ा।

घर में पुलिस दाखिल हुई। हरीश को बिस्तर पर खून से लथपथ पाया। जिसके हाथों पर चोट के निशान थे। उसने अपने हाथ की नसें काटकर खुदकुशी की कोशिश की, वहीं पास ही उसकी पत्नी पिंकी का खून से लथपथ शव पड़ा था। शरीर पर गहरे जख्म थे। हरीश बेहोशी की हालत में था। उसे हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया।

जांच में पता चला कि हरीश को शराब पीने की लत है। साथ ही वह कोई काम धंधा भी नहीं करता। दंपति में अक्सर इसे लेकर झगड़ा होता था। वारदात के वक्त भी दोनों में बहस हुई। जिसके बाद उसने पत्नी को मार डाला। पुलिस को दो चाकू और दो ब्लेड मिले हैं जिनका इस्तेमाल हरीश ने किया था। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

Related News