उत्तर प्रदेश॥ यूपी के दादरी स्थित कलौन्दा गांव में शुक्रवार की देर रात शख्स ने अपने पिता का कत्ल कर दिया। आरोपी को शक था कि उसके पिता ने उसे नपुन्सक बनाया है। गांव के कुछ लोगों ने उसको कह दिया था कि उसके पिता ने उसे नपुन्सक बनाने की दवा दी है। इसकी वजह से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। आरोपी ने पुलिस के समक्ष पिता की हत्या का गुनाह कबूल किया है।

पुलिस अफसर ने बताया कि कलौंदा गांव में रामभूल 56 वर्षीय अपने दो बेटों के साथ रहते थे। रामभूल का छोटा बेटा ललित नपुंसक है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन उसकी पत्नी उसे छोड़कर चल गई। इसके बाद ग्रामीण उसे ताना देने लगे। पिता ने बेटे का इलाज करवाया लेकिन वह ठीक नहीं हुआ और मानिसक रूप से परेशान रहने लगा।
शुक्रवार की रात ललित अपने पिता के कमरे में सोया था। देर रात को वह उठा और धारदार हथियार से पिता पर हमला कर मर्डर कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सुबह के वक्त रामभूल के बड़े बेटे अरूण ने पिता का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी ललित को अऱेस्ट कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया है।
पढ़िएःबीवी पर हुआ शक लेकिन यकीन नहीं हो रहा था, चुपचाप बेटे का करा दिया DNA तो उड़ गए होश
पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने ललित से कहा कि उसके पिता ने उसे नपुंसक बनाया है। पिता द्वारा दी गई दवा से वह नपुन्सक बना है। इसके बाद से वह पिता से नफरत करने लगा। पिता उसे कुछ भी कहते तो वह लड़ने झगड़ने लगता था।
_47839817_100x75.png)
_1095447294_100x75.png)


