img

बहुत ज्यादा लहसुन खाने से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। लहसुन खाने से हेमोलिटिक एनीमिया यानि हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। यदि आपको लीवर की समस्या है तो लहसुन न खाएं। ज्यादा लहसुन खाने से परेशानी बढ़ सकती है।

अगर आपको अल्सर, डायरिया जैसी परेशानी है तो लहसुन न खाएं। निर्धारित मात्रा से अधिक लहसुन खाने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। ज्यादा लहसुन खाने से सांसों से दुर्गंध आने लगती है। वैसे तो लहसुन को आयुर्वेद का खजाना माना जाता है किंतु, इसके साइड इफेक्ट भी हैं।

आपको बता दें कि जिन लोगों को गैस की समस्या ज्यादा रहती हैं, उन्हें लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए। गैस की समस्या होने पर लहसुन का सेवन करने से सीने में जलन की समस्या पैदा हो सकती है। कई लोगों के पसीने और सांस की बदबू बहुत ज्यादा आती है। ऐसे लोगों के लिए लहसुन का सेवन उनकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
 

--Advertisement--