अगर घर में आने लगे ये जाए ये जीव तो तुरंत हो जाएं सतर्क, होता है बड़ा अपशगुन

img

हिन्दू धर्म शास्‍त्रों जिस तरह से सपनों, घटनाओं को शुभ-अशुभ की श्रेणी में रखा गया है वैसे ही जीवों से मिलने वाले शुभ अशुभ के संकेतों के बारे में भी बताया गया है। जैसे कि कुछ जीवों का दिखना या उनका खास व्‍यवहार शुभ संकेत देता है। वैसे ही कुछ जीवों दिखना या उनका घर में प्रवेश बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा ही एक जीव है चमगादड़। कहते हैं घर में चमगादड़ का घर में दिखना किसी बड़े अपशगुन का संकेत होता है।

chamgadad

घर में बार-बार चमगादड़ आने लगे तो…

वास्‍तु शास्‍त्र और शकुन शास्‍त्र में बताया गया है कि अगर घर में चमगादड़ आ जाए तो यह अच्‍छा शगुन नहीं होता। वहीं अगर चमगादड़ अक्‍सर घर में आने लगे तो ये किसी बड़े खतरे की घंटी है क्‍योंकि चमगादड़ का घर में आना कई तरह की मुसीबतों का संकेत होता है। चमगादड़ का घर में आना धन हानि का संकेत होता है। चमगादड़ के घर में प्रवेश करने से नकारात्‍मकता आती है जो किसी में लिए भी शुभ नहीं होती।

बीमारियां होने का संकेत

चमगादड़ का घर में आना किसी अशुभ सूचना के मिलने का संकेत है। कहते हैं अगर चमगादड़ घर में आकर रहने लगे तो परिवार के किसी सदस्‍य को गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। चमगादड़ घर में बार-बार तो धन संबंधी मामलों में भी सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकी उनका आना धन हानि का भी संकेत है। वहीं यदि चमगादड़ अचानक से आकर शरीर पर गिर जाए तो यह भी किसी अशुभ घटना का संकेत है। ऐसी स्थिति में स्‍नान करके ईष्‍ट देव की आराधना करनी चाहिए और अगर हो सके तो मंदिर चले जाना चाहिए।

Related News