अगर आपके भी शरीर में है प्रोटीन की कमी तो खाएं ये 7 सब्जियां, दूर होगी परेशानी

img

हेल्थ डेस्क। अगर आपके भी शरीर में प्रोटीन की कमी है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आज आपको कुछ सब्जियां बताएंगे जिनके सेवन से प्रोटीन की कमी दूर हो सकती है। तो आइये जानते हैं उन प्रोटीन से भरे स्रोत के बारे में जिनसे आपके स्वाथ्य को लाभ मिल सकेगा।

Protein vegetables

हल्की आंच में भुने आलू 

आपको जानकर हैरानी होगी कि मीडियम साइज में कटे और हल्की आंच में भुने हुए आलू में प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

ब्रोकली

अगर अभी तक आप ब्रोकली खाने से परहेज कर रहे थे, तो आपको ब्रोकली खानी शुरू कर देनी चाहिए।  आपको ब्रोकली में प्रोटीन की मात्रा और आयरन मिलेगा।

फूलगोभी 

ज्यादातर लोगों को फूलगोभी पसंद होती है।  इस सब्जी में प्रोटीन, कैलोरीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन के गुण होते हैं।

मशरूम 

आप अगर बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपको मशरूम खाना शुरू कर देना चाहिए।  इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।

पालक 

पालक में प्रोटीन के अलावा आयरन, फाइबर और विटामिन बी पाया जाता है।

मक्का 

सर्दियों में मक्का खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा है।  इसमें प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है।

मटर 

आलू हो या पनीर, मटर किसे अच्छा नहीं लगता।  मटर प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है।

Related News