
नई दिल्ली। स्वस्थ रहने के लिए हमें रात को अच्छी नींद की जरूरत होती है। लेकिन कुछ लोग नींद ना आने की समस्या से परेशान रहते है। वे लोग इस समस्या के पीछे छिपे कारण को नहीं जानते है। नींद ना आने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है,कि तवान ग्रसित रहना, अधिक सोंचना, रात में टीवी और फोन का प्रयोग करना, अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन आदि। वहीं नींद ना आने के कारण हमारा शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों का शिकार हो जाता है। हम इस समस्या को दूर करने के लिए कई प्रकार की दवाइयों का प्रयोग करने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन दवाइयों से हमारे शरीर बहुत कुप्रभाव पड़ता है। तो आइये हम जानते है बिना किसी दवा के सेवन से अच्छी नींद आने के बारे में…
योगा
रात को अच्छी नींद ना आने के दो प्रमुख कारण हैं तनाव और एंग्जायटी। योगा के द्वारा हम रात को नींद ना आने की समस्या को दूर कर सकते हैं।
चाय कॉफी के सेवन से दूरी
अत्यधिक लोगों को दिन में कई बार चाय और कॉफी पीने की आदत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय और कॉफी में कैफीन नामक तत्व पाया जाता है। जो हमारी नींद को बेकार कर देता है। अतः रात में इन सभी चीजों से दूर रहना चाहिये। अच्छी नींद आएगी।
वॉर्मबाथ
रात में सोने से पहले हल्के गर्म पानी से नहाएं। कुछ देर तक अपने पैरों को उस गुनगुने पानी में डुबो कर रखें। जिससे आपका तनाव कम होगा और आपको अच्छी नींद आएगी।
सुबह जल्दी उठें
सुबह जल्दी उठने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। रात को अच्छी नींद लाने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत को डालें, दिन में न सोये।
--Advertisement--