img

बिपरजॉय के चलते देशभर में मानसून की एंट्री देरी से हो रही है। क्योंकि जून की शुरुआत होते ही मानसून का दौर भी शुरू हो जाता है। लेकिन तूफान के चलते मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिला है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है।

भीषण गर्मी के दौर के बाद अब देश में धीरे धीरे बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मानसून की एंट्री मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ तक हो गई है। अगले तीन दिन राज्य के बडे़ हिस्से में बारिश होगी।

वहीं छत्तीसगढ़ में चौबीस घंटे के भीतर कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले पाँच दिनों तक राज्य के अलग अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

छब्बीस सत्ताईस जून के बीच पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा। वहीं पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़  में भी मानसून अपना असर दिखाने लगा है। बीती रात राजधानी रायपुर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने मानसून आने के साथ ही कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई। बलोद, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गोरिया, जंगीर, रायपुर और राजनांदगांव में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है।

 

--Advertisement--