उत्तराखंडवासियों के लिए जरूरी खबर, यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव, इन रास्तों से जाएं

img
देहरादून। देहरादून के स्मार्ट  सिटी में शामिल होने के बाद लगातार निर्माण कार्य जारी है। इस कारण विभिन्न मार्गों पर लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून पुलिस ने यातायात नियंत्रित करने के लिए स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्था से समन्वय बना कर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
Traffi system
यातायात पुलिस ने 23 नवम्बर तक बल्लूपुर चौक में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सवीरेज लाइन के मेन होल के निर्माण के लिए यातायात परिवर्तित कर दिया है। यहां 20 नवम्बर से काम शुरू है। 23 नवम्बर तक प्रेमनगर से बल्लूपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को बल्लूपुर फ्लाई ओवर के नीचे 50 मीटर पहले कट से दाहिने डायवर्ट कर बल्लूपुर चौक की ओर भेजा जाएगा। इसी प्रकार  प्रेम नगर से बल्लूपुर चौक में आने वाले विक्रम व सिटी बसों को भी यात्रामार्ग परिवर्तित किया है।
इसी प्रकार आईएसबीटी की ओर जाने वाले सिटी बस व विक्रम एफआरआई तिराहा से अनुराग चौक होते हुए बल्लीवाला से आईएसबीटी को भेजा जाएगा। घंटा घर जाने वाले विक्रम व सिटी बस बल्लूपुर चौक न जाकर बल्लूपुर फ्लाई ओवर से घंटाघर की ओर भेजा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद आर्य के अनुसार स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे काम के कारण बल्लूपुर चौक में स्मार्ट सिटी के द्वारा सीवरेज लाइन के लिए मेन हॉल का कार्य किया जाएगा। इसके कारण्य यातायात परिवर्तित किया गया है।
Related News