अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं होगें इन बीमारियों के शिकार

img

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर यूपी किरण। कोरोना काल के इस समय के हालात को देखते हुए स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। बता दें कि खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज और योग के साथ- साथ डाइट पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आप भी सेहतमंद और फिट शरीर चाहते हैं तो अपनी डाइट में शामिल करें इन चींजों को। तो आइए जानते है। इन चीजों के सेवन के फायदों के बारे में….

1- सत्तू
सत्तू को सेहत के लिए अमृत माना जाता है। सत्तू में फाइबर से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और यह पेट की गड़बड़ियों को ठीक करके पेट को ठंडा रखने में मददगार है। सत्तू मांसपेशियों को मजबूत करने में भी सहायक है। सत्तू खून को साफ करता है। और सत्तू कफ, पित्त, थकावट, भूख, प्यास और आंखों की बीमारियों में भी राहत पहुंचाता है।

2- मखाना
मखाना एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है। मखाना बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। और मखाना कैल्शि‍यम से भरपूर होने के कारण, यह जोड़ों के दर्द में भी लाभ पहुंचाता है। मखाने में अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है। रात को सोने से पहले एक ग्लास दूध के साथ मखाना लेने से नींद अच्छी आती है। साथ ही स्ट्रेस भी कम होता है।

3- गुड़
गुड़ में  भी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। और खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां भी दूर होती है। गुड़ खाने से त्वचा की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही साथ गुड़ मुंहासों को दूर करके त्वचा को निखारता है।

Related News