img

नई दिल्ली॥ वर्तमान में श्री लंका की टीम भारतीय दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के पहला टी-20 मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना था। लेकिन जैसे ही टॉस हुआ बारिश शुरू हो गई। बारिश अधिक भारी नहीं थी। इसलिए कुछ देर के बाद बारिश रुक गई। बारिश रुकने के बाद सभी को उम्मीद थी कि मुकाबला जल्दी शुरू होगा।

बारिश रुकने के बाद जब ग्राउंड स्टाफ ने पिच पर ढके कवर्स हटाए तो पिच कुछ जगहों पर पानी गिर गया था। अब यह पानी पिच पर कैसे चला गया। कवर्स कहीं से फटे हुए थे या हटाते वक्त पानी गिर गया जो भी हो लेकिन यह बड़ी चूक हुई।

इसलिए बारिश रुकने के बाद भी मैच नहीं हो सका। हालांकि बाद में ग्राउंड स्टाफ ने पिच और मैदान को सही करने की बहुत कोशिश की। लेकिन पिच खेलने लायक नहीं हो सकी। मैच नहीं होने से दर्शक बहुत निराश हुए।

पड़िए- RCB के दिग्गज मोईन अली का बड़ा बयान, इन 2 खिलाड़ियों के बगौर कुछ भी नहीं हैं कोहली!