खुद को इसरो वैज्ञानिक बता किया विवाह, पत्नी ने पकड़ा झूठ दर्ज कराई रिपोर्ट

img

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने शादी करने के लिए खुद को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) का वैज्ञानिक बता कर एक युवती से विवाह कर लिया।

शादी के बाद उसने पत्नी से कहा कि वह डिफेंस रिसर्च डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन(डीआरडीओ) में भी काम कर चुका है। अब वह एस्ट्रोनॉट की ट्रेनिंग वेने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा जा रहा है। पत्नी को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ। उसे शक हुआ तो उसने पड़ताल की। तब जाकर उस युवती को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। युवती ने पति के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में मामला दर्ज कराया।

पढि़एः3 साल पहले मारे थप्पड़ का लिया बदला, चापड़ से किये 13 टुकड़े

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित महिला के अनुसार शादी से पहले जितेंद्र खुद को डीआरडीओ में कार्यरत बताता था। बाद में उसने इसरो जॉइन करने की बात कही थी। उसने इसरो और डीआरडीओ के आईकार्ड भी दिखाए थे। इसके बाद मई में दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी हुई थी।

Related News