6 लड़कियां, कई युवक और बंद कमरे; रांची के पॉश होटल में चल रहा था 'गंदा काम'

6 लड़कियां, कई युवक और बंद कमरे; रांची के पॉश होटल में चल रहा था 'गंदा काम'

राजधानी रांची के पॉश इलाकों में होटल और बार की आड़ में अनैतिक देह व्यापार चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। शनिवार देर रात एसएसपी राकेश रंजन के सीधे निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमों ने कोतवाली और लालपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ सुनियोजित छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई से इलाके के होटल संचालकों और असमाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान कचहरी चौक स्थित 'कोरिंथिया सूट्स एंड हॉस्पिटैलिटी' होटल में चल रहे संदिग्ध रैकेट का पर्दाफाश हुआ। टीम ने होटल पहुंचते ही रिसेप्शन से लेकर ऊपरी मंजिलों के कमरों तक सघन तलाशी ली। कमरों की जांच के दौरान पुलिस ने छह से अधिक युवतियों को रेस्क्यू करते हुए पकड़ा, वहीं कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मौके से मिले गेस्ट रजिस्टर, चेक-इन रिकॉर्ड और कमरों की बुकिंग हिस्ट्री को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया।

जांच अधिकारियों के मुताबिक, होटल के कमरे बुक कर बाहर से लड़कियों को बुलाने और अवैध गतिविधियां संचालित करने की पुख्ता खुफिया इनपुट मिली थी। सत्यापन के बाद की गई इस कार्रवाई में कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, डायरियां और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब जब्त मोबाइल की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल पेमेंट रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है, ताकि यह साफ हो सके कि ग्राहकों से डीलिंग कौन करता था और लड़कियों को होटल तक पहुंचाने वाला मुख्य दलाल कौन है।

कोतवाली एएसपी निखिल राय ने रविवार को मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब करने के लिए डिजिटल साक्ष्यों और होटल के कागजातों की बारीकी से पड़ताल हो रही है। कचहरी रोड के अलावा लालपुर इलाके के कई चर्चित बार और होटलों में भी देर रात तक चेकिंग अभियान चला, जहां संदिग्ध पाए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि शहर के आतिथ्य केंद्रों की आड़ में गैरकानूनी धंधा चलाने वाले पूरे सिंडिकेट पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।