साइंटिफिक असिस्टेंट बनने का शानदार मौका, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें डिटेल्स!
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने साइंटिफिक असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आगाज कर दिया है। जो भी युवा विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी?
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन (संख्या 30/2026) के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के जरिए साइंटिफिक असिस्टेंट के कुल 6 पदों को भरा जाएगा। इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को राज्य सरकार के पे लेवल-5 (Pay Level-5) के अनुसार शानदार वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
नौकरी के लिए ये सब चीजें जरूरी
इस सरकारी नौकरी के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता भी पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई है। आवेदन करने वाले युवा के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Sc. (केमिस्ट्री) या फिर B.Pharm की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास दवाओं की टेस्टिंग (Drug Testing) और एनालिसिस से जुड़े कार्यों का कम से कम एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव भी मांगा गया है।
BTSC की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। वहीं, सामान्य वर्ग (General Category) के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमों के तहत काफी राहत दी गई है। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, बीसी (BC) और ईबीसी (EBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, जबकि एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के लिए यह सीमा 42 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, ओबीसी (OBC) और बिहार के बाहर के यानी अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये की फीस जमा करनी होगी।