Jupiter Transit 2021: कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे गुरु, इन राशि वालों पर रखेंगे नजर

img

हिन्दू पंचांग में ग्रहों के परिवर्तन (Jupiter Transit 2021) का विशेष महत्व है। ग्रह नक्षत्रों का परिवर्तन सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालता। वर्तमान समय में देवगुरु वृहस्पति मकर राशि में गोचर कर रहे हैं लेकिन अब इस राशि में उनकी यात्रा पूरी होने वाली है। अब 20 नवंबर को देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का ये राशि परिवर्तन सभी राशियों पर असर डालेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए ये बदलाव काफी शुभ फलदायी होने वाला है। आइये जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियों जिनकी चमकने वाली है किस्मत…

Jupiter Transit 2021

सिंह राशि

गुरु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ये परिवर्तन आपके दांपत्य जीवन में सुख लेकर आएगा। आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। जॉब बदलने के लिए भी समय अच्छा है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले अच्छे ढ़ग से सोच विचार अवश्य कर लें। भ्रम और तनाव से दूर रहें। धन के मामले में लाभ के योग हैं। (Jupiter Transit 2021)

कन्या राशि (Jupiter Transit 2021)

कन्या राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस और धन आदि से जुड़े मामलों में चुचुनौतियाँ फेस करनी पड़ सकती हैं। इस राशि के लोगों को गोचर काल में नए कार्यों को करने से बचना चाहिए। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। धन के मामले में सतर्कता बरतें, कर्ज लेने से बचें, सेहत को लेकर सावधान रहें नहीं तो समस्या बढ़ जाएगी।

तुला राशि

गुरु का गोचर तुला राशि वालों की कुंडली के पंचम भाव में रहेगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जन्म कुंडली का पंचम भाव शिक्षा, संतान और प्रेम संबंध का है। गुरु का इस भाव में गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। (Jupiter Transit 2021)

वृश्चिक राशि (Jupiter Transit 2021)

गुरु का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए सतर्क रहें वाला है। इस राशि के लोगों को धन के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी। वहीं आय से अधिक धन का व्यय परेशानी की वजह भी बन सकता है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें।

Lunar Eclipse 2021: 600 साल बाद लगेगा इतना लंबा चंद्र ग्रहण, भारत के इन राज्यों में भी आएगा नजर

Related News