Jyotish Tips: शनिवार के दिन इन चीजों को देखा जाए तो किस्मत चमकती है

img

नई दिल्ली: शनिवार के दिन शनि महाराज की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर शनिवार के दिन सुबह कुछ चीजें देखी जाएं तो दिन शुभ होता है और समय बहुत अच्छा जाता है. इससे शनिदेव दयालु हो जाते हैं।

सफाईकर्मी को झाडू लगाते देखना- शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन यदि आप किसी सफाईकर्मी को झाडू लगाते हुए देखें तो समझ लेना चाहिए कि आपको बहुत जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है. वहीं सफाई कर्मी को सफाई करते देखना शुभ माना जाता है और ऐसे में घर से निकले हुए काम में आपको सफलता मिलेगी. वहीं, हो सके तो सफाई कर्मचारी को कुछ दान दें।

भीख मांगते नजर आते हैं भिखारी – शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन सुबह अगर कोई भिखारी मिल जाए तो यह शुभ संकेत है। दरअसल, जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करने वालों पर शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे में अगर आपको शनिवार के दिन ऐसा कोई जरूरतमंद दिखे तो उसे कुछ न कुछ दान जरूर करें। ऐसा करने से आप पर शनि की कृपा बरसेगी। ध्यान रहे कि किसी भिखारी या लाचारी का अपमान करने या हंसने से शनि देव क्रोधित हो जाते हैं।

काले कुत्ते का दिखना- शनि देव का वाहन काला कुत्ता माना जाता है। ऐसे में अगर आपको शनिवार के दिन काला कुत्ता दिखे तो समझ लें कि शनि देव की कृपा आप पर बरसने वाली है। हां और उसे कुछ खाने को जरूर दें। इसके साथ ही संभव हो तो दूध, रोटी, सरसों के तेल का पराठा या रोटी भी दे सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में हो तो गली में घूमने वाले कुत्तों की बहुत अधिक सेवा करनी चाहिए। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

Related News