Corona Virus से डरे बॉलीवुड स्टार, अब शाहरुख खान ने बचने के लिए अपनाया ये तरीका

img

नई दिल्ली॥ पूरे भारत वर्ष में Corona Virus के चलते लोग सहमे हुए हैं। इसके खौफ में बॉलिवुड सिलेब्‍स भी नजर आर रहे हैं और वह अपने फैंस से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। अब इस क्रम में काजोल भी शामिल हो गई हैं। वह अपने ही अंदाज में को‎विड-19 को लेकर लोगों को अवेयर कर रही हैं।

अभी हाल ही में उन्‍होंने Corona Virus के संदर्भ में एक पोस्‍ट किया लेकिन इसमें “दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे” वाला ट्विस्‍ट था। दरअसल, काजोल ने फिल्‍म के आइकॉनिक ट्रेन सीन का एक मीम शेयर किया जिसमें शाहरुख खान ऐक्‍ट्रेस के लिए अपना हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

ट्विस्‍ट ये है कि काजोल के हाथ में अब सैनिटाइजर है और ऐसा लग रहा है कि वह इसे शाहरुख खान के हाथ में दे रही हैं। बता दें ‎कि ऐक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमर और फनी पोस्‍ट्स के लिए जानी जाती हैं। इन्‍हें उनके फैंस भी बहुत पसंद करते हैं।

पढ़िए-Corona Virus की चपेट में अनूप जलोटा, अभी-अभी किए गए आइसोलेट, लौटे थे विदेश से

Related News