अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता था कलयुगी बाप, 8 माह की बच्ची को पिलाता था दारू

img

महाराष्ट्र में जनपद ठाणे के डोंबिवली में एक कलयुगी द्वारा अपनी 9 वर्षीय बेटी का दुष्कर्म करने की शर्मसार करने वाली घटना उजागर हुआ है। यही नहीं, वो अपनी आठ महीने की बच्ची को दारू भी पिलाया करता था। जब बच्चियों की मां इस बात का विरोध करती, तो वह उसकी पिटाई भी करता था। पीड़िता की मां ने विष्णुनगर थाने में कंप्लेन दर्ज कराई है।

rape

सांस्कृतिक नगरी डोंबिवली में 9 वर्षीय बच्ची अपनी मां, बहन और कलयुगी बाप के साथ रह रही थी। एक जारूरी कार्य के सिलसिले में मां गांव गई तो मौका पाकर कलुयगी बाप ने अपनी बेटी के साथ दारू पिलाकर उसके साथ गंदी हरकतें करना शुरू कर दी।

कलयुगी बाप ने यौन शोषण की बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। डरी-सहमी लड़की ने जब अपनी मां को बताया तो, शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की और पीटने की चेतावनी दी थी।

वो रोजाना शराब पीकर आता था और अपनी बीवी के साथ झगड़ा करता था, किन्तु अब मां ने हिम्मत दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कंप्लेन के मुताबिक पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण की विष्णुनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंढरीनाथ भालेराव के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक एम. बी कफिले पड़ताल कर रही है।

Related News