_1743575171.png)
Up Kiran, Digital Desk: पाकिस्तान में 17 साल की टिकटॉकर सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। इस्लामाबाद के पुलिस अधिकारी सैयद अली नासिर रिजवी ने हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह बताई है। सना को 22 साल के एक लड़के ने गोली मारी। क्योंकि उसने लड़के के दोस्ती के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। सना के बार-बार मना करने पर लड़का नाराज हो गया और उसने यह कदम उठा लिया।
17 साल की सना एक लोकल स्टार थी। टिकटॉक पर उसके 8 लाख फॉलोअर्स थे और इंस्टाग्राम पर 5 लाख लोग उसे फॉलो करते थे। रिजवी के मुताबिक, 22 साल के लड़के ने सना से बार-बार संपर्क करने की कोशिश की थी, मगर वह उसे मना करती रही। वह उससे दोस्ती करना चाहता था। उसने 29 मई को सना के जन्मदिन पर उससे संपर्क करने की पूरी कोशिश की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
लड़का सना के घर पहुंचा और सात से आठ घंटे तक उससे मिलने की कोशिश की, मगर नाकाम रहा। इसी वजह से वह गुस्से में आ गया और उसे गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मोबाइल फोन और पिस्तौल जब्त कर लिया गया है। उसने हत्या की बात भी कबूल कर ली है।
सना को दो गोली मारी गई
सना की मां ने बताया कि शाम 5 बजे अचानक एक व्यक्ति हमारे घर में घुस आया और उसके हाथ में पिस्तौल थी और उसने लड़की को गोली मार दी। सना को दो गोली मारी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी मौत हो गई। यह घटना सभी के लिए बड़ा सदमा है।
--Advertisement--