img

सूर्य मिशन पर भेजा गया है। इसरो का अंतरिक्ष यान आदित्य एवं पृथ्वी की ऑर्बिट से दूसरी छलांग लगाने में सफल रहा है। मंगलवार को बेंगलुरू में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क के साइंटिस्टों ने इस बात की जानकारी दी। साइंटिस्टों का कहना है कि मॉरीशस, बेंगलुरू और पोर्ट ब्लेयर में डिस्ट्रिक्ट इसरो ग्राउंड स्टेशनों ने इस ऑपरेशन के दौरान आदित्य एलेवन की स्थिति को ट्रैक किया है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि अब आदित्य एलेवन के 283 किलोमीटर गुना 40225 किलोमीटर के नए ऑर्बिट में वह पहुंच गया है। अगले पांच दिन में आदित्य अपनी तीसरी छलांग लगाने की कोशिश करेगा। इसके लिए सितंबर सवेरे 02:30 बजे का वक्त निर्धारित किया गया है। रविवार 3 सितंबर को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी पर आदित्य एलवन लॉन्च किए जाने के एक दिन बाद इसरो ने पृथ्वी से पहली छलांग लगाते हुए अंतरिक्ष यान को 245 किलोमीटर गुणा 22459 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित किया।

आदित्य एल वन को सूर्य के व्यापक अध्ययन के लिए भेजा गया है। इसमें सात अलग अलग पेलोड हैं। पाँच इसरो द्वारा और दो इसरो के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों द्वारा बनाए गए हैं। 

--Advertisement--