img

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम का एलान आज शुक्रवार, 6 जनवरी को हो गया हैं।

 नई दिल्ली ।। पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बजाय विराट कोहली की अगुवाई में एकदिवसीय टीम को चुना गया। इसके पहले बुधवार देर शाम को भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक दिवसीय और टी 20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। महेंद्र सिंह धोनी अब देश के लिए एक कप्तान के रूप में नहीं, बल्कि एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में उनकी शादी होने की वजह से ऐसा माना जा रहा है कि लेड लक का उन्हें आशिर्वाद मिला है।

महेंद्र सिंह धोनी के इसी फैसले का मान सम्मान करते हुए, भारतीय टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने एमएसके प्रसाद के अध्यक्ष समिति में इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए धोनी के स्थान पर विराट कोहली को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया हैं।

विराट कोहली पहली बार बतौर मुख्य कप्तान अब देश के लिए सीमित ओवर्स के क्रिकेट में कप्तानी करते दिखाई देंगे। विराट कोहली पहले से ही भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं।

टीम में महेंद्र सिंह धोनी को पुरे नौं सालों के बाद एक कप्तान के तौर पर नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए स्टार ऑल राउंडर रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल। टीम में मध्यक्रम के लाजवाब बल्लेबाज़ युवराज सिंह की भी वापसी हुई हैं।

ये है वनडे टीम –

विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, शिखर धवन, मनीष पांडे, केदार जाधव, युवारज सिंह, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, बुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव।

टी-20 टीम :

विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मंदीप सिंह, लोकेश राहुल, युवराज सिंह, सुरेश रैना, ऋषभ पन्त, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, याज़ुवेंद्र चेहल, मनीष पांडे, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा।

--Advertisement--