img

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आर्मी के एक जवान के अपहरण का मामला सामने आया है। वह ईद मनाने के लिए छुट्टी पर घर आया था। शाम को जवान कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाहर गया। तभी से वह लापता था। इस जवान के अपहरण के बाद सेना ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

किडनैप किए गए सेना के जवान का नाम जावेद अहमद वानी है। उसकी उम्र 25 साल है। वह कुलगाम के अश्थल इलाके का रहने वाला है। उनकी पोस्टिंग लेह लद्दाख में थी। मगर वह ईद मनाने के लिए छुट्टी पर घर आये थे। ईद के बाद वह अपने घर पर ही रुके थे। वह शनिवार रात करीब 8 बजे कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए चावलगाम के लिए निकले थे। तभी से जवान लापता है। वह अपनी आल्टो कार से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की।

जांच के दौरान ऑल्टो कार को कुलगाम के पास प्रन्हाल से जब्त कर लिया गया। कार में एक जवान की चप्पलें और खून के धब्बे भी मिले। फिलहाल जवान की तलाश के लिए सेना और पुलिस संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही है। जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान के अपहरण का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी कई प्रकार सामने आ चुके हैं। 

--Advertisement--