गुजरात में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे इस नेता का हाथ

img

नई दिल्ली ।। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात को हिंदुत्व की प्रोयगशाला के तौर स्थापित किया और विकास का करने का ढोंग रचा कर 5 बार चुनावों में जीत हासिल कर सत्ता में रही है। आज उसी गुजरात की सियासी रणभूमि में कांग्रेसी नेता भी पूरी तरह से भाजपा से लोहा ले रहे हैं।

www.upkiran.org

जानकारी के अनुसार, इस चुनावी जंग में जातीय समीकरण और हिंदुत्व को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल का हथियार बनाए हुए हैं। उपाध्यक्ष राहुल के इस सक्रियता से गुजरात में 2 दशकों से वेंटिलेटर पर पड़ी कांग्रेस में नई जान झलकती नजर आ रही है।

पढ़िए- कार्यकर्ता नहीं दे पाया 50 हजार तो 5 लाख में दूसरे को दे दिया टिकट, रोहित शर्मा ने लगाया BJP नेताओं पर आरोप

कार्यकर्ताओं में है उत्साह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और उनमें काफी जोश छलक रहा हैं। हालांकि उपाध्यक्ष राहुल को इस सियासी जंग में जिन रणनीतियों की वजह से कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है, उसके पीछे कांग्रेस के गुजरात प्रभारी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का दिमाग बताया जा रहा है। आज कल कांग्रेसियों के लिए तो वह गुजरात में चाणक्य की भूमिका निभा रहे हैं।

आपको बता दें कि गुजरात में कांग्रेस के पास अर्जुन मोडवाड़िया, एमएलए शक्तिसिंह गोहिल और भरत सोलंकी जैसे दिग्गज नेता हैं। लेकिन ये नेता केवल अपनी सीट निकालने तक ही सीमित हैं। ऐसे में कांग्रेस और राहुल गांधी के मार्गदर्शक के रोल में राज्य के कांग्रेस प्रभारी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत हैं।

फोटोः फाइल 

इसे भी पढ़िए

Óñ¿Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñ¡Óñ»Óñ¥-ÓñòÓñ¥ÓñéÓñí: Óñ¬ÓÑÇÓÑ£Óñ┐ÓññÓñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ«Óñ¥Óñü Óñ¿ÓÑç Óñ░Óñ¥Óñ╣ÓÑüÓñ▓ ÓñùÓñ¥ÓñüÓñºÓÑÇ ÓñòÓÑï Óñ¼ÓÑïÓñ▓Óñ¥…THANK YOU…Óñ¼ÓÑçÓñƒÓñ¥ Óñ¼Óñ¿ ÓñùÓñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ¥Óñ»Óñ▓Óñƒ

Related News