Up Kiran, Digital Desk: बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के हिरजी दईड़ा गांव में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब घर के बाहर अलाव ताप रहा 15 साल का शांतिलाल मईड़ा अचानक तेंदुए के शिकार बन गया। लड़के के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले दौड़े तो तेंदुआ पास के एक मकान में जा घुसा। डरे-सहमे ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
बंद कमरे में तेंदुए की अजीब हरकतें और अचानक मौत
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। बंद कमरे में तेंदुआ पहले जोर-जोर से गुर्राता रहा, दीवारों से टकराता रहा। फिर अचानक उसके मुंह से झाग निकलने लगे, उल्टी हुई और वह जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। अधिकारियों ने बताया कि शरीर पर कोई जख्म या चोट का निशान नहीं था। कमरे में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था जिससे लगता है कि तेंदुए ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया हो।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, ग्रामीणों में दहशत बरकरार
डीएफओ अभिषेक शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है। लोग रात को घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। आए दिन जंगल से सटे इलाकों में तेंदुए दिखने की खबरें आम हो चुकी हैं जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।
घायल लड़के की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज
शांतिलाल को गहरे घावों के साथ तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। कई जगहों पर टांके लगाए गए हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
_383953892_100x75.png)


_786936996_100x75.png)
_1422704118_100x75.png)