घर पर बनी रहे माँ लक्ष्मी की कृपा, तो रात के समय ऐसी गलती ना करें

img

नई दिल्ली: मां लक्ष्मी की कृपा का हर कोई भूखा है, गरीब से लेकर करोड़पति तक मां लक्ष्मी के आशीर्वाद की कामना करते हैं। माता की कृपा हम पर बनी रहे इसके लिए हम तरह-तरह के प्रयास करते रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच हम सभी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे हमें मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। यहां हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर हम मां लक्ष्मी की कृपा के पात्र बन सकते हैं। आपको बता दें कि घर में किचन का अहम स्थान होता है, इसलिए यहां रोशनी की व्यवस्था रखें। किचन में अनाज को व्यवस्थित और साफ रखें। भोजन बनाते समय पूर्व दिशा की ओर मुंह करना सबसे अच्छा माना जाता है।

पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से भोजन स्वादिष्ट बनता है। वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण-पूर्व में किचन सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि किचन में सामान बिखरा न हो। साथ ही किचन भरा हुआ नहीं दिखना चाहिए। व्यस्त जीवन में हम अक्सर बेसिन में गंदे बर्तन छोड़ जाते हैं। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि रात को सोने से पहले सभी गंदे बर्तनों को साफ कर लें।

घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, इसलिए गृहिणियों को रात के समय गंदे बर्तनों को साफ करके पूरी रसोई की सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से जहां मां लक्ष्मी जी की प्रसन्नता होती है वहीं मकड़ी, तिलचट्टा और छिपकली जैसे जीवों के खतरे से भी बचा जाता है। इसके साथ ही साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले झाड़ू, पोंछे और अन्य कपड़ों को भी व्यवस्थित रूप से सही जगह पर रखना चाहिए।

Related News