Maharajganj : 6.82 करोड़ से महराजगंज बस स्टेशन का होगा कायाकल्प

img

अमित श्रीवास्तव

महराजगंज। महराजगंज जिला मुख्यालय पर बस स्टेशन के कायाकल्प के लिए कुल 682 लाख रुपए की स्वीकृति मिली हैं। धनराशि जारी होने से बस स्टेशन के कार्य की रफ्तार बढ़ेगी।

Maharajganj Bus Station

110 लाख जारी किए गए

योगी सरकार ने जिला मुख्यालय पर बस स्टेशन की सुविधा की बहाली के लिए योजना बनाते हुए इसके लिए जनप्रतिनिधियों की 682 लाख व्यय करने की व्यवस्था बनाई है। प्रथम किश्त के रूप में 110 लाख जारी किए गए हैं।

काफी प्रयास के बाद सफलता मिली-कन्नौजिया

यह जानकारी सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने दिया। उन्होंने कहा की काफी प्रयास के बाद सफलता मिली है। आने वाले दिनों में बस स्टेशन पर यात्रियों को अच्छी सुविधा मिलेगी।

Related News