बड़ा हादसा: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस भीषण एक्सीडेंट, 22 की मौत, आठ घायल

img

शनिवार को मिस्र में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है. आपको बता दें कि मिस्र के ऐन सोखना शहर के पास शनिवार को 16 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हादसे में करीब 22 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।


दुर्घटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। यह सूचना राजधानी काहिरा में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से दी गई है।

वहीं भारतीय दूतावास ने ट्वीटर पर अपनी एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा है, ‘मिस्र के ऐन सोखना के पास आज 16 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूतावास के अधिकारी स्वेज शहर और काहिरा के अस्पतालों में मौजूद हैं। हेल्पलाइन नंबर + 20-1211299905 और + 20-1283487779 उपलब्ध हैं।’

गौरतलब है कि मीडिया रिपोट्स के हवाले से मिली खबर के अनुसार मिस्र के ऑनलाइन समाचार पत्र अहराम के हवाले से खबर दी है कि यह घटना पोर्ट सईद-दमित्ता राजमार्ग पर बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण हुई। इसमें कम से कम 22 लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। हालांकि मरने वालों में कितने भारतीय पर्यटक हैं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस केंद्रीय मंत्री ने भारत में रहने के लिए बताई शर्त, कहा- अगर देश में रहना है, तो….

Related News