Up kiran,Digital Desk : अमेरिका की मध्यस्थता में चल रही शांति प्रयासों को मजबूती मिलने लगी है। रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मॉस्को आमंत्रित कर शांति वार्ता करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने पुतिन से यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक हफ्ते तक हमले न करने का अनुरोध किया है, जिस पर पुतिन ने सहमति जताई। हालांकि, रूस की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रूस-यूक्रेन संघर्ष पर नए संकेत
क्रेमलिन ने बताया कि युद्ध के बीच यह वार्ता आमंत्रण एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों ने युद्ध में मारे गए सैनिकों की अदला-बदली का एक और चरण पूरा किया है। हालाँकि, ऊर्जा ढांचे पर हमलों को रोकने या युद्ध समाप्ति की शर्तों पर अभी कोई स्पष्ट सहमति नहीं बनी है।
बातचीत को गति मिलने की संभावना
पिछले सप्ताह अबूधाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता ने शांति प्रयासों को नई दिशा दी है, लेकिन मोर्चे पर संघर्ष अभी भी जारी है। हालिया मिसाइल हमलों के चलते यूक्रेन को बिजली संकट और नागरिक जीवन पर भारी असर झेलना पड़ रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जेलेंस्की और पुतिन के बीच सीधी बैठक की संभावना बढ़ रही है। रविवार को अबूधाबी में दोनों देशों के वार्ताकारों की अगली बैठक प्रस्तावित है।
अस्थायी संघर्ष विराम की उम्मीदें
डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने पुतिन से कीव पर हमले न करने का अनुरोध किया, ताकि यूक्रेन में सर्दियों के मौसम में नागरिकों को राहत मिल सके। रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के कई शहरों में बिजली और हीटिंग की समस्या बनी हुई है। ट्रंप के अनुसार, पुतिन ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है, लेकिन रूस की ओर से इसे आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया गया।




