गिरने वाली है ममता सरकार, 58 विधायक भाजपा के संपर्क में, मंत्री-विधायक पहुंचे यहां

img
कोलकाता। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सौमित्र खान ने परिवहन मंत्री के पद से शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार एक महीने के अंदर गिर जाएगी क्योंकि शुभेंदु के बाद सुब्रत मुखर्जी भी मंत्री पद से इस्तीफा देंगे।
Mamta
शुक्रवार को सिलीगुड़ी में मीडिया से मुखातिब सौमित्र खान ने कहा कि सुब्रत मुखर्जी का भी मंत्री पद छोड़ना तय है। वह तृणमूल से भी नाता तोड़ देंगे। सौमित्र ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के 58 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं जो जल्द ही ममता बनर्जी से नाता तोड़ देंगे। गौतम देव और मंत्री रविंद्र नाथ घोष पर कटाक्ष करते हुए खान ने कहा कि अब ये दोनों क्या करेंगे?
वहीं विधायक मिहिर गोस्वामी भी ममता का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए दिल्ली चले गए हैं। खास बात यह है कि गोस्वामी राज्य कैबिनेट में परिवहन मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी के करीब विधायकों में से एक रहे हैं। गुरुवार को ही शुभेंदु ने मंत्री पद छोड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह भी भाजपा में शामिल होंगे। जबकि दूसरी और गोस्वामी दिल्ली रवाना हो हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दोनों ही रणनीति सोच समझ कर बनाई गई थी।
Related News