
आम सबका पसंदीदा फल है। गर्मियां आते ही आम का मौसम शुरू हो जाता है और आम खाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आम का सेवन करने से पहले पानी में क्यों भिगोना चाहिए? आईये जानते हैं।
जानकारी के मुताबिक, आम में फाइटिक एसिड होता है जो कैल्शियम और आयरन के अवशोषण को रोकता है। तो आम को धो कर खा लीजिये. आम में कीटनाशकों का भी प्रयोग किया जाता है। इसलिए आम को खाने से पहले धो लें।
आपको बता दें कि आम में मौजूद या उगाने वाले रसायनों के कारण हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चेहरे पर कील-मुंहासे, पेट की समस्या हो सकती है।
आम की गर्मी को कम करने के लिए आम को पानी में भिगो दें। आम को खाने से करीब आधा घंटा पहले पानी में भिगो दें। आम खाते समय खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है।