img

Mansa News: पंजाब पुलिस ने आज (पांच दिसंबर) मनसा जिले में किसानों पर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कम से कम तीन पुलिस अधिकारी लहुलूहान हो गए और भीखी के एसएचओ के दोनों हाथ टूट गए।

किसान तलवंडी साबो कस्बे से संगरूर होते हुए मानसा जा रहे थे। गुजरात गैस पाइपलाइन को लेकर किसानों और पुलिस के बीच विवाद चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, राज्य के मानसा में भारी विवाद हो गया है। किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में कई पुलिस अधिकारी भी जख्मी हो गए हैं। विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। हिंसक झड़प में तीन थानाध्यक्ष और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

एसएचओ भीखी के दोनों हाथ टूट गए हैं। दूसरी तरफ कई किसानों के भी जख्मी होने की खबर भी सामने आ रही है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।  बता दें कि ये घटना दे रात की है।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर अब शांति है। क्षेत्र में पुलिस अभी भी मुस्तैद है। चोटिलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

अवगत करा दें कि किसान अपनी अलग अलग मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। कल पंजाब की सरहदों से किसानो का दिल्ली कूच फिर से होगा। कांग्रेस के किसान फ्रंट के चीफ बजरंग पूनिया का कहना है कि हरियाणा सरकार किसानों को दिल्ली नहीं जाने दे रही है।