कई हिंदुस्तानियों की हुई देश वापसी, वंदे भारत मिशन को मिली एक और सफलता

img

नई दिल्ली॥ कई हिंदुस्तानियों की हुई देश वापसी, वंदे भारत मिशन को मिली एक और सफलता। आईये जानते हैं क्या। महामारी में मोदी सरकार ने मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि कोरोना वायरस की वजह से विभिन्न देशों में फंसे तमिलनाडु के 17,701 लोगों को 50 उड़ानों के जरिए वापस लाया गया है।

Vande Bharat Mission

डीएमके द्वारा दायर एक याचिका पर विदेश मंत्रालय ने जवाबी हलफनामा प्रस्तुत किया, जिसमें कोविड-19 और उड़ानों के निलंबन के कारण तमिल लोगों को दूसरे मुल्क से लाने का ब्योरा मांगा गया था। सरकार ने बताया कि कई देशों में फंसे तमिलनाडु के 45,242 लोगों ने वापस आने का अनुरोध किया है।

इससे पहले जज आर सुब्बैया और कृष्णन रामासामी की डिवीजन बेंच के समक्ष बुधवार को सुनवाई के लिए यह याचिका आई थी। विदेश मंत्रालय द्वारा हलफनामा उपलब्ध नहीं होने की वजह से अदालत ने सुनवाई 29 जून तक के लिए स्थगित कर दिया।

पढि़ए-रूस ने चीन की न सुनी, हिंदुस्तान को देगा ये खतरनाक हथियार, ड्रैगन के उड़े होश

अपने बयान में मंत्रालय ने जवाबी हलफनामे में बताया1 कि कई देशों में फंसे 4 लाख 87 हजार 303 हिंदुस्तानियों से वापस आने का अनुरोध प्राप्त किया गया है, जिनमें से 2 लाख 63 हजार 187 को वापस लाया जा चुका है। इस मिशन के लिए कुल 1,248 उड़ानों का उपयोग किया जाना है। इसमें बताया गया है कि ‘वंदे भारत मिशन’ और ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ के जरिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के मुताबिक, दूसरे मुल्क से फंसे हिंदुस्तानियों को वापस लाने का कार्य किया जा रहा है।

Related News